फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में महिला के चेहरे पर फेंका तेजाब, जलन से तड़पती हुई नाले में जा गिरी, हालत गंभीर

Tue, 27 Oct 2020 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
Haryana - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरियाणा के पानीपत से आई एक खौफनाक खबर ने सबका दिल दहला दिया। यहां की देशराज कॉलोनी में 35 वर्षीय विवाहिता पर बाइक सवार दो युवक एसिड फेंककर फरार हो गए। महिला एसिड की जलन और गंध से बेहोश हो गई। उसकी हालत गंभीर है। फैक्टरी के लोग एसिड अटैक की खबर लगते ही मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


उसे पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से सिविल अस्पताल लाया गया। वहां उसकी हालत बिगड़ने लगी, इसके बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। किला थाना पुलिस ने फैक्टरी के आसपास पूछताछ की। महिला कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। इस अटैक के बाद देशराज कॉलोनी में सनसनी फैल गई है।

राजीव कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय विवाहिता देशराज कॉलोनी स्थित एक कंबल फैक्टरी में काम करती है। वह शाम करीब साढ़े छह बजे फैक्टरी से काम खत्म करके घर के लिए निकली थी। वह फैक्टरी से महज 20 मीटर आगे ही पहुंची थी कि वहां पहले से ही बाइक सवार दो युवक खड़े थे। महिला जैसे ही बाइक सवार युवकों के पास से गुजरी, दोनों ने उसके चेहरे पर एसिड डाल दिया और फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोग भागकर फैक्टरी पहुंचे और वहां पर वारदात के बारे में बताया। फैक्टरी के लोगों ने पीड़िता के घर के नंबर पर कॉल किया, जिसे बड़े बेटे ने उठाया। उसने पिता को कॉल कर वारदात की जानकारी दी। फैक्टरी में काम करने वाले लोग महिला को देवी मंदिर के पास निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने एसिड अटैक की पुष्टि की और महिला को सिविल अस्पताल भेजा। सिविल अस्पताल आते वक्त उसकी हालत बिगड़ने लगी। उसका चेहरा झुलस गया था। सिविल अस्पताल से उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया।

मुंह पर एसिड पड़ते ही जलन से चिल्लाते हुए नाले में जा गिरी
जिस जगह महिला पर एसिड डाला गया, वहां नाला था। जैसे ही युवकों ने उसके मुंह पर एसिड डाला वह जलन से चिल्लाई और इधर-उधर भागने के दौरान नाले में जा गिरी। 

छह महीने पहले की थी तीन मनचलों की शिकायत
वारदात के वक्त फैक्टरी गया महिला का पति बेटे के कॉल के बाद अस्पताल पहुंचा। उसने बताया कि छह महीने पहले तीन युवकों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। वह उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ करते थे। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। पति ने इन्हीं तीनों पर एसिड अटैक करने का शक जताया है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास कर रहे हैं। जल्द आरोपियों को पकड़ लेंगे। -दलबीर सिंह, प्रभारी किला थाना पुलिस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें