फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने जेठ पर लगाया दुष्कर्म की कोशिश और ननंदोई पर छेड़छाड़ का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। महिला ने जेठ पर दुष्कर्म की कोशिश करने और ननदोई पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। वहीं बेटी पैदा होने पर पति, सास और ननद पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए किला थाना पुलिस को शिकायत दी, जिस शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म की आईपीसी की धारा 376, छेड़छाड़ की 354 समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किला थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी अप्रैल 2013 में शादी हुई थी। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज कम लाने की वजह उसे मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देनी शुरू कर दी थी। उसका ननदोई बदमाश किस्म का इंसान है। वह मौका मिलते ही उसके साथ छेड़खानी करता था, वह पति और सास से शिकायत करती, लेकिन उल्टा उसे ही धमकाते। पीड़िता ने बताया कि वह गर्भवती हुई तो आरोपियों ने लड़के की मांग की, लेकिन बेटी पैदा होने पर उसे मारपीट कर पति और सास ने घर से निकाल दिया। जिसके बाद पंचायत हुई, जिसमें आरोपियों ने माफी मांगी और उसे ससुराल ले गए, कुछ दिन ठीक रखने के बाद दोबारा वहीं हरकतें शुरू हो गई। पीड़िता ने बताया कि वह 27 अगस्त 2017 को वह कमरे में थी, इसी बीच ननदोई ने उसके साथ छेड़खानी की। वह विरोध कर किसी तरह दौड़कर कमरे से बाहर निकल गई। इसके अलावा एक दिन सभी सदस्य घर से बाहर गए थे, केवल वह घर पर थी। जेठ घर वापस आया और मौके का फायदा उठाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटी और भाग निकली।
वर्जन
महिला ने पति,सास,जेठ, ननद और ननदोई के खिलाफ शिकायत दी है, जिस शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 323, 498ए, 506, 406, 376, 511, 354-ए और 34 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन, किला थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें