फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त की बहन से किया विवाह, दिल्ली में बंधक बनाकर रखा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। वधावाराम कॉलोनी का एक शादीशुदा युवक अपने दोस्त की नाबालिग बहन को बहला फुसलाकर ले गया। यही नहीं उसने नाबालिग से शादी कर उसे दिल्ली में बंधक बना रखा है। पीड़िता के मां की ओर से उक्त आशय की शिकायत के बाद पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पूरेवाल कॉलोनी, कच्चा कैंप निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो तीन बेटियों और एक बेटे की मां है। उसकी दो बेटी शादीशुदा हैं। वधावाराम कॉलोनी निवासी गुलशन पुत्र ओमप्रकाश उसके बेटे का दोस्त था। उसका उनके घर पर आना जाना रहता था। आरोप है कि शादीशुदा होने के बावजूद आरोपी गुलशन उसकी नाबालिग बेटी पर बुरी नजर रखता था। 22 मई को गुलशन उसकी बेटी को भगा ले गया और फिर उसके साथ दिल्ली में शादी कर ली। अब गुलशन ने उसको बंधक बनाकर रखा है। मामले में केस दर्ज करने के बाद पुलिस किशोरी की बरामदगी के लिए दिल्ली में छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें