फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए हत्या कर फंदे पर टांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव भलौर में दो दिन पहले फंदे पर लटके मिले विवाहिता के शव के मामले में पुलिस ने आरोपी ससुरालियों पर केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता सुशील कुमार पुत्र धीर सिंह निवासी गांव जलालपुर, जिला मेरठ ने बताया कि उसकी बहन चांदनी की शादी करीब 6 महीने पहले सुनील पुत्र राज कुमार निवासी गांव भलौर के साथ हुई थी। शादी में काफी दान दहेज दिया था।
विज्ञापन

उसके बावजूद चांदनी की ससुराल वाले उसे दहेज लाने के लिए बार-बार तंग करने लगे। एक बार पंचायती तौर पर भी उसके ससुरालियों ने अपनी गलती और भविष्य में ऐसा नहीं करने का भरोसा दिलाया था। इसके बावजूद गत 7 अक्तूबर को चांदनी के ससुराल वालों सुनील पुत्र राज कुमार, रामकली पत्नी राज कुमार, पूनम पुत्री राज कुमार, दीपक पुत्र राज कुमार, राज कुमार पुत्र कन्टू ने उसका गला दबा कर उसे मौत के घाट उतार दिया। कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए उसे एक कमरे में फंदे पर लटका दिया। ताकि लोगों को लगे की चांदनी ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें