समालखा। कारकौली गढ़ के नजदीक सड़क हादसे में सात माह के बच्चे की मौत हो गई जबकि पिता एवं मामा घायल हो गए। उन्हें पानीपत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस के मुताबिक राजस्थान के जिले सीकर स्थित गांव खंड़ेला निवासी कर्ण माडूराम गांव हथवाला स्थित ईंट भट्टे पर अपने साले देशराज के साथ काम करता है। मंगलवार की शाम माडूराम के सात माह का बच्चा बीमार हो गया। जिसे उपचार के लिए बाइक पर सवार होकर राक्सेड़ा ले जा रहा था। बाइक देशराज चला रहा था जबकि पिता माडूराम बच्चें को गोद में लेकर पीछे बैठा था। गांव कारकौली गढ़ के नजदीक अचानक नील गाय आ गई। जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और तीनों गिर पड़े। हादसे में सात माह के बच्चे रजनेश की मौत हो गई।