फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मानसिक तनाव के चलते किरायेदार ने पंखे से फंदा लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। किशनपुरा में एक किराये के मकान में सुरेश (40) ने अज्ञात कारणों और मानसिक तनाव के चलते कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पिछले 26 वर्षों से पानीपत में रह रहा था।
विज्ञापन

सतीश ने बताया कि उसका दोस्त सुरेश किशनपुरा में विनोद नामक व्यक्ति के मकान में किराये पर रह रहा था। वह पिछले करीब दो महीने से मानसिक परेशानी से जूझ रहा था। उसे अनिद्रा की शिकायत थी और रातभर नींद न आने से परेशान रहता था। परिजन उसका इलाज भी करा रहे थे। वह बुधवार सुबह कमरे में पंखे पर लटका मिला। सेक्टर-29 थाना पुलिस के प्रभारी रोबिन ने बताया कि परिजनों ने फिलहाल किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है। इसमें किसी प्रकार की शिकायत मिलती है तो उसी के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें