फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से स्टॉक में रखा माल खाक

Sat, 08 Mar 2014 05:33 AM IST
Panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बाबरपुर रोड स्थित एक स्पिनिंग मिल के माल गोदाम में आग लगने से स्टॉक में रखा माल जलकर खाक हो गया। आगजनी की सूचना मिलते ही दमकम विभाग की टीम ने मौके पर पहुुंचकर करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। स्पिनिंग मिल के माल गोदाम के पास से ही बिजली के तार गुजरते हैं। इन तारोें के नीचे ही कच्चे माल में कुछ धागा बिखरा पड़ा था। रात के समय तारों में शार्ट सर्किट हो गया। इससे निकली चिंगारी वहीं पास में ही फैले धागाें में गिर गई। धागों से होती हुई आग करीब पांच बजे माल गोदाम तक पहुंच गई और देखते ही देखते भड़क गई। आग से उठ रहीं लपटों को देखकर मिल में अफरातफरी मच गई। मिल में काम कर रहे कारिंदों ने आनन फानन में इसकी सूचना फैक्टरी मालिकों को दी। फैक्टरी मालिकों ने दमकल विभाग को संपर्क किया।
विज्ञापन

आग की सूचना मिलते ही सुबह करीब 5:20 बजेतक दमकल विभाग की एक के बाद एक कर चार गाड़ी पहुंच गईं। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक लाखों का माल जलकर खाक हो चुका था। भय के चलते आग लगने वाली जगह से लेबर दूर काम कर रही थी। इसी कारण आग के चपेट में आने से बच गए। दमकम विभाग अधिकारी एसएस नरवाल ने बताया कि आग पर करीब दो घंटे में काबू पाया गया। विभाग की चार मशीनें मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें