पानीपत। समालखा विधायक धर्मसिंह छौक्कर के भांजे संजीव तंवर और कुछ लोग के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्ष एक-दूसरे आरोप लगा रहे हैं। घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। हमले की सूचना मिलते ही विधायक का भाई अस्पताल में पहुंचा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामला बुधवार का है। समालखा विधायक धर्मसिंह छौक्कर के भांजे एवं टीएमसी के पानीपत ग्रामीण अध्यक्ष संजीव तंवर पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। वह डीसी निवास रोड स्थित अपने कार्यालय में बैठा था। उसको सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। उसने अमित, निशांत, राजेश व राकेश पर हमला करने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष के राकेश ने संजीव व उसके भाई महिपाल पर हमला करने का आरोप लगाया है। राकेश का कहना है कि संजीव तंवर को उसके तीन हजार रुपये देने हैं। उसने बुधवार को राजेश को उसके कार्यालय पर पैसे लेने को भेज दिया। उसने आरोप लगाया कि संजीव तंवर ने उसको पुलिस को सौंप दिया और राजेश काफी देर तक थाने में नजरबंद रहा। वह संजीव तंवर के कार्यालय में आया तो उसके साथ भी बदतमीजी की। जिसके बाद वह थाने में पहुंच गया। आरोप है कि वह थाने से आ रहा था तो कुछ लोगों ने उस हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
वर्जन
पुलिस को दो पक्षों में मारपीट की सूचना मिली है। दोनों एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने बयान दर्ज कर लिए हैं और कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने किसी को हिरासत में नहीं रखा है।
योगेश कुमार, प्रभारी, थाना माडल टाउन