समालखा। जीटी रोड पर मच्छरौली के नजदीक खड़े एक ट्रैक्टर-ट्राली से एक कार टकरा गई, जिसमें एक कार सवार की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए शहर के सीएचसी में दाखिल कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पानीपत रेफर कर दिया गया। हादसा करनाल लेन पर बुधवार सुबह साढ़े तीन बजे हुआ है। सहारनपुर के गांव टीका निवासी मोहम्मद रफी कार में मुकरम, अफजल, रफीक, रिजवान और रियासत के साथ दिल्ली से लुधियाना जा रहा था। मच्छरौली के पास उनकी कार खड़े ट्रैक्टर ट्राली में टकरा गई। हादसे में कार सवार महोम्मद रफी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर उनकी गंभीर हालत को देखकर पानीपत सिविल अस्पताल रेफर कर दिया।