फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की पावर फेल, यात्री बेहाल

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जींद से चलकर पानीपत से होते हुए रोहतक की ओर जाने वाली थ्री जेपीआर पैसेंजर रेलगाड़ी के इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण ट्रेन मतलौडा के पास खड़ी हो गई। इस कारण ट्रेन को ट्रैक पर पौन घंटा रोकना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे विभाग की तकनीशियन टीम ने मौके पर पहुंचकर मशक्कत के बाद इंजन में आई तकनीकी खराबी को दूर करके ट्रेन को रवाना किया।
विज्ञापन

रेलवे के ट्रैफिक इंस्पेक्टर धीरज कपूर ने बताया कि वीरवार 11.30 बजे थ्री जेपीआर पैसेंजर रेलगाड़ी जब मतलौडा स्टेशन के पास पहुंची तो उसकी पावर फेल हो गई और इससे ट्रेन रुक गई। घटना की सूचना मिलते ही रेल मंडल की तकनीशियन टीम मौके पर पहुंची। इंजीनियरों ने समस्या का समझते हुए उसका समाधान किया और पौने घंटे की मशक्कत के बाद इंजन में आई खराबी को दूर कर दिया। इसके बाद रेलगाड़ी अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सकी। गाड़ी के लेट होने के कारण सैकड़ाें यात्री घंटाें बेहाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें