फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य डाकघर में एटीएम से निकलेगी नगदी

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। डाक विभाग में अपना सेविंग अकाउंट खुलाकर पैसे का लेनदेन करने वाले उपभोक्ताओं को अब और भी ज्यादा सुविधा मिलेंगी। पैसे निकलवाने के लिए उपभोक्ताओं को अब लंबी-लंबी लाइनों मेें नहीं लगना पड़ेगा, क्योंकि डाक विभाग भी एटीएम लगाने की तैयारी में है। इसके लिए तैयारियां जोरों से चल रही है। प्रथम चरण में जिला के मुख्य डाक घराें में एटीएम मशीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

प्रतिस्पर्धा के इस युग में हर कोई एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में है। ऐसे में ग्राहक या उपभोक्ता भी उसी संस्थान या विभाग से जुड़ रहे हैं, जहां पर एक साथ कई प्रकार की सुवधिाएं उपलब्ध होती हैं। डाक विभाग भी इस बात को भली भांति समझ रहा है। इसी के मद्देनजर आए दिन नए-नए सुधार किए जा रहे हैं। विभिन्न सरकारी विभाग हो या निजी संस्थान हर कोई आए दिन ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रसासरत है, क्योंकि यह बात हर किसी की समझ में आ गई है कि उपभोक्ता या ग्राहक वहीं पर ज्यादा संख्या में पहुंचते हैं, जहां एक साथ कई काम बन जाए और सुविधाएं भी खूब हों।
प्रदेश में हैं 16 मुख्य डाक घर
इस समय राज्य में 16 मुख्य डाकघर हैं। इन्ही डाकघरों में एटीएम मशीन लगेगी। मुख्य डाकघरों में एटीएम लगाने की शुरूआत इसलिए की गई हैं, क्योंकि यहां पर ग्राहकी भी ज्यादा होती है। योजना सफल होगी तो अन्य डाक स्थानों पर इनके स्थापित किए जाने पर विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन

वर्जन
डाक विभाग ने भी मुख्य डाकघरों में एटीएम लगाने की योजना बनाई है। आने वाले छह-सात महीनों में शहर के मुख्य डाकघर में एटीएम मिलने की पूरी संभावना है। इसके बाद उपभोक्ताओं को अपने खाते से पैसे निकलवाने के लिए लंबी-लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा।
विज्ञापन

संपत राम, सहायक अधीक्षक डाक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें