फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस चराने गए 76 वर्षीय बुजुर्ग की डंडों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, ईंख के खेत में मिला शव

विज्ञापन
76-year-old man who went to graze buffalo was brutally beaten to death with sticks, dead body found in cane field - फोटो : Panipat
विज्ञापन
इसराना (पानीपत)। गांव नौल्था में भैंस चराने गए 76 वर्षीय बुजुर्ग की डंडों से पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। बुधवार देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की तो वीरवार की सुबह नौ बजे बुजुर्ग का शव माइनर नंबर 9 के पास ईख के खेत में पड़ा मिला। शव मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी, सूचना मिलते इसराना थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

गांव नौल्था निवासी सागर ने बताया कि उसके दादा सेवाराम (76) बुधवार को सुबह 10 बजे के करीब भैंस चराने के लिए निकले थे, लेकिन रात 8 बजे तक वह घर नहीं लौटे। तलाश शुरू की, लेकिन दादा का कोई सुराग नहीं लगा। रात 8 बजे गांव डाहर से एक ग्रामीण ने फोन कर उन्हें सूचना दी कि गांव नौल्था की तरफ से 6 भैंस उनके गांव में आई हैं। मौके पर पहुंचे तो भैंस उन्हीं की मिली। भैंस बरामद होने के बाद सर्च अभियान को तेज कर दिया। गांव के 40 से अधिक लोगों ने मिलकर खेत, जोहड़, चौपाल हर जगह तलाश किया। इसी बीच वीरवार सुबह को नौ बजे माइनर नंबर 9 के पास दिलबाग के ईख के खेत में दादा का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ मिला।
जेब में रखी रकम हुई बरामद हुई, टूटी मिली घड़ी
सागर ने बताया कि दादा की जेब से उनके रुपये बरामद हुए, कोई लूट नहीं हुई। शव के पास में जूते पड़े थे और उनकी घड़ी टूटी मिली। आशंका है कि बदमाशों से हाथापाई के दौरान दादा की घड़ी टूटी और नीचे गिर गई।
विज्ञापन

दादा की हत्या के बाद कॉलेज से दाखिला वापस लिया
सागर ने बताया कि उनके पिता अरविंद (40) की एक साल पहले हृदय गति रुकने से निधन हो चुका है। दादी बुआ मुकेश पास पंजाब में रहती हैं। जबकि वह, मां बबली और दादा सेवाराम साथ रहते थे। अब वह मां को छोड़कर पंजाब नहीं जा सकता है। इसलिए दाखिला से नाम वापस ले लिया है।
पुलिस को आशंका, नजदीकी का हो सकता है हाथ
सेवाराम के बेटे अरविंद के नाम आठ बीघा जमीन थी। जो पहले उसके एक रिश्तेदार के नाम थी। पुलिस को आशंका है कि हत्या की वजह जमीन का विवाद हो सकता है। हालांकि अभी इस मामले में पुलिस पुख्ता तौर पर कुछ नहीं कह रही है, मामले की जांच जारी है।
पोते के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज
मृतक सेवाराम के पोते के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है, जल्द ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी का पर्दाफाश करने के लिए टीम जुटी हुई है।
- दीपक कुमार, इसराना थाना प्रभारी

76-year-old man who went to graze buffalo was brutally beaten to death with sticks, dead body found in cane field- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें