फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनी में प्रस्तुत किए 62 मॉडल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। आर्य स्कूल में शनिवार को जिला स्तरीय जवाहर लाल नेहरू विज्ञान की ओर से पर्यावरण विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसकी थीम प्रौद्योगिकी एवं खिलौने रहा। छह सब थीम पर पर्यावरण मित्रता सामग्री, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, सॉफ्टवेयर एवं ऐप्स, परिवहन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन, गणित उपयोगिता वर्किंग मॉडल्स प्रतियोगिताओं में खंड के 62 माडॅल प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

इनमें गणित मॉडल में अंजलि सींक प्रथम, स्वास्थ्य मॉडल में नेहा छाजपुर प्रथम, सॉफ्टवेयर में साक्षी प्रथम, परिवहन में जाटल स्कूल से सावी प्रथम, पर्यायवरण में ख्याति तहसील कैंप से प्रथम, विज्ञान सेमिनार में साक्षी छाजपुर प्रथम, रिया जैन द्वितीय रहीं। जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार ने विजेता बच्चों को नकद पुरस्कार राशि के तौर पर प्रथम को 2100, द्वितीय को 1500, तृतीय 1000 एवं 500 सांत्वना पुरस्कार देकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
इस दौरान जिला गणित विषेषज्ञ बिजेंद्र पुनिया ने विद्यालय प्राचार्य मनीष कुमार एवं जिला शिक्षा अधिकारी का धन्यवाद किया। जेएलएनएमएसईई 2021-22 की प्रदर्शनी जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार के निर्देशन और जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. हितेश चंद शर्मा के समन्वय में आयोजित करवाई गई। डॉ. हितेश चंद शर्मा ने बताया की विज्ञान प्रदर्शनी से बच्चों के अंदर विज्ञान शोध, रचनात्मकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास होता है जिससे हम आत्म निर्भर भारत, डिजिटल भारत के साथ मेक इन इंडिया मिशन के लक्ष्यों को हासिल करने में काफी मददगार साबित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें