फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

51 और कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बुधवार को कोरोना के नए 51 रोगी मिले हैं। ये आंकड़ा पिछले तीन दिन में मरीजों का सर्वाधिक आंकड़ा है। बुधवार को 208 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। अब जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 508 हो गई है। किसी भी स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना का रोगी दाखिल नहीं है। बुधवार को 16 से कम आयु वर्ग के नए सात रोगी मिले हैं। तीसरी लहर में 16 से कम आयु के 320 रोगी मिल चुके हैं। इनका रिकवरी रेट 100 फीसदी है। इस लहर में ग्रामीण क्षेत्र के लोग अधिक संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन

22 दिसंबर 2022 से अब तक कुल मरीजों में ग्रामीण क्षेत्र के रोगियों का आंकड़ा 60 फीसदी है। बुधवार को भी 51 रोगियों में से 33 रोगी ग्रामीण क्षेत्र में मिले हैं। कोरोना की तीसरी लहर में पांच लोगों की मौत हुई है। ये सभी शहरी क्षेत्रों से थे। बुधवार को 792 लोगों ने अपनी कोरोना जांच कराई है। पिछले 10 दिन में 8010 लोगों ने अपनी जांच कराई। अब हर रोज औसतन 780-820 लोगों की कोविड जांच हो रही है। बुधवार को भी कोरोना का पॉजिटिविटी रेट तीन प्रतिशत रहा है।
अब तक जिले में 35,738 केस मिल चुके हैं। इनमें से 34,513 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। अब तक जिले में 5,57,475 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। कोरोना से 647 लोगों की मौत हुई है। पांच लोगों की मौत कोरोना की तीसरी लहर में हुई है।
विज्ञापन

4400 स्वास्थ्य व फ्रंटलाइन वर्कर ने ली बूस्टर डोज
सोमवार से 15-17 आयु वर्ग के पात्रों का दूसरी डोज का अभियान भी शुरू हो गया है। बुधवार को 490 पात्रों को कोरोना टीकाकरण की दूसरी डोज लगी है। अब तक 48,945 को टीके की पहली डोज लग चुकी है। अब भी 17.5 प्रतिशत पात्रों का टीकाकरण बाकी है। वहीं दूसरी ओर अब तक महज 4400 स्वास्थ्य कर्मचारी व फ्रंटलाइन वर्कर ने बूस्टर (प्रिकॉशन) डोज ली है। जिले में कुल स्वास्थ्य कर्मचारी व फ्रंटलाइन वर्कर साढ़े 17 हजार हैं। अब जिले में पात्रों की संख्या के मुकाबले 111 प्रतिशत लोगों को टीके की पहली डोज दी है। 71 प्रतिशत लोगों का दोनों डोज का कोर्स पूरा हो चुका है।
टीकाकरण का आंकड़ा
15-18 आयु वर्ग: 48,945 को पहली डोज
18- 44 आयु वर्ग: 10,66,138 को पहली डोज
18- 44 आयु वर्ग: 6,97,892 को दूसरी डोज
प्रिकॉशन डोज- 4400
15 फरवरी तक कोरोना के केस में 90 प्रतिशत से अधिक कमी आने की संभावना
कोरोना की तीसरी लहर का पीक लगभग गुजर चुका है। विशेषज्ञों ने 15 फरवरी तक कोरोना के केस में 90 प्रतिशत तक की कमी आने की संभावना जताई है। लोगों से अपील है कि वो कोरोना नियमों का पालन करना न छोड़े। जागरूकता जरूरी है। - डॉ. सुनील संदुजा, डिप्टी सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें