पानीपत। डाबर कॉलोनी में एक मकान के ताले तोड़कर चोर 50 हजार रुपये चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि वह रिश्तेदारी में गया हुआ था, घर लौटने पर चोरी का खुलासा हुआ। इसके बाद उसने किला थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
डाबर कॉलोनी निवासी बलजीत ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। वह दो नवंबर को रात 11 बजे अपना मकान बंद कर रिश्तेदारी में निजी काम से चला गया था। वह सुबह सात बजे घर लौटा तो मकान के ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर सामान चेक किया तो अलमारी में रखे 50 हजार रुपये चोरी मिले। जिसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं लग पाया। जिसके बाद उन्होंने किला थाना पुलिस को शिकायत दी, जिस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।