फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठा मालिक से नहीं हुई थी लूटपाट, लेन-देन का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। गांव शाहपुर में भट्ठा मालिक से लूटपाट नहीं हुई थी। पुलिस ने दूसरे पक्ष की शिकायत पर भट्ठा मालिक के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है। दूसरे पक्ष ने थाने पहुंचकर डीएसपी के सामने बयान दर्ज कराए हैं। पुलिस अब विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

भट्ठा मालिक जसबीर ने इसराना पुलिस थाने में चारों युवकों के खिलाफ मारपीट और लूट का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने वीरवार को दोनों पक्षों को इसराना क्षेत्र के डीएसपी ओमप्रकाश व थाना प्रभारी दीपक के सामने बुलाया और उन्हें सुना तो मामला आपसी लेनदेन का निकला। जसबीर ने साढ़े तीन लाख रुपये दूसरे पक्ष शमशेर से उधार लिए थे। शमशेर का कहना है कि जसबीर ने उसे पैसे देने के लिए अपने कार्यालय में बुलाया था। जब वे पैसे लेने के लिए शाहपुर भट्ठे पर पहुंचे तो उसने गालियां देने शुरू कर दी व उनकी वीडियो बनाकर कहा कि उन्हें फंसा देगा। उनके साथ मारपीट भी की गई।
पुलिस ने शमशेेर निवासी गोहाना की शिकायत पर भट्ठा मालिक जसबीर के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। वहीं जसबीर की शिकायत पर दर्ज मामले में लूट व आर्म्स एक्ट की धारा हटा कर मारपीट व जान से मारने की धाराएं रखी गई है। थाना प्रभारी दीपक का कहना है कि मामले में पुलिस को पहले ही शक था । जब दूसरे पक्ष को इसराना थाना में डीएसपी ओम प्रकाश के सामने बुलाया तो मामला आपसी लेनदेन का निकला। पुलिस ने दोनों पक्षों के एक-एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें