फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड बंद करने का झांसा देकर 46500 रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड बंद करने का झांसा देकर ठग ने युवक के खाते से 46500 रुपये निकाल लिए। आरोपी ने खुद को एसबीआई बैंक के कस्टमर केयर सेंटर का कर्मचारी बताया था। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दीनानाथ कॉलोनी निवासी मनोज कुमार ने बताया कि 20 सितंबर को वह शाम सात बजे गांव निंबरी स्थित श्रीराम क्रॉफ्ट ऑफिस में ड्यूटी पर था। इसी बीच उसके पास कॉल आया। कहा कि वह एसबीआई कस्टमर केयर सेंटर से बात कर रहा है। क्रेडिट कार्ड बंद करवाने के लिए कॉल की गई थी। युवक ने कार्ड बंद करने का झांसा देकर कार्ड के आखिरी आठ अक्षर पूछे और कॉल कट कर दी। कुछ ही देर में क्रेडिट कार्ड से दो बार 24240 और 22260 कट गए। कुछ देर बाद दोबारा दूसरे नंबर से कॉल आया और 46500 रुपये की ट्रांजेक्शन करने के बारे में पूछा। उन्होंने मना किया तो ठगी होने का खुलासा हुआ। इसके बाद उसने क्रेडिट कार्ड को ब्लॉक कराया और किला थाना पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें