फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रवार को 3289 लोगों को लगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार को 3289 लोगों को कोरोना का टीका लगा। इनमें 18-44 आयु वर्ग के 2365 लोगों को टीके की पहली व 428 को दूसरी दूसरी दी गई। 45 साल से अधिक आयु के 297 लोगों को पहली व 199 को दूसरी डोज लगी। पिछले 10 दिन में 1 लाख 10 हजार 512 लोगों को टीके लगाए गए हैं। यानी रोजाना 11 हजार से ज्यादा लोग जिले में टीका लगवा रहे हैं। विभाग ने सितंबर माह में तीन लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। अब तक दो गांवों में 100 प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है। 7 गांवों में 90 प्रतिशत टीकाकरण हो रहा है। अब शहरी क्षेत्रों के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों के लोग टीके के लिए आगे आ रहे हैं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. मनीष पासी ने बताया कि अगस्त में रिकॉर्ड 2.16 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। पानीपत में ये रिकॉर्ड भी था। शनिवार को 12 केंद्रों पर कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इस महीने में कुल 3 लाख टीके मिलने की उम्मीद है।
त्योहारों की भीड़ में जाने से बचें : डॉ. पासी
अब तक कोरोना पर अंकुश है। सरकार ने सचेत रहने को कहा है। लोगों से अपील है कि वे मास्क का प्रयोग करना ना छोड़ें। त्योहारों की भीड़ में शामिल होने से बचें। कोरोना का टीका जरूर लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मनीष पासी, नोडल अधिकारी, कोरोना टीकाकरण अभियान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें