फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर संचालक से मांगी 20 लाख की फिरौती, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मेडिकल स्टोर संचालक से एक युवक ने फोन कर 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी है, फिरौती न देने पर आरोपी ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने कॉल करने वाले आरोपी के खिलाफ शहर थाना पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

सेक्टर 13-17 निवासी विनोद कुमार ने बताया कि उसका तहसील कैंप प्रकाश नगर में तनेजा फार्मा के नाम से मेडिकल स्टोर है। गत 25 अक्तूबर को उसके पास रात 8.56 बजे के करीब एक नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने उससे 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी। रुपये न देने पर उसे व परिवार को जान से मारने की धमकी दी और कॉल कट कर दी। परिवार में दहशत का माहौल है, विनोद कुमार ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी है, इस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें