फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में नहीं चलेगी शराब और न बजेगा डीजे

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। शादी समारोह में न तो शराब चलेगी और न ही डीजे बजेगा। पांच गांवों के प्रतिनिधियों की पंचायत में यह फैसला लिया गया है। इसके साथ ही मृत्यु भोज प्रथा भी बंद करने का निर्णय लिया गया। समाज में आपसी भाईचारा को बढ़ावा देने के साथ युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूक करने पर भी फैसला हुआ। रविवार को पलड़ी के कम्यूनिटी हाल में क्षेत्र के गांवों की महापंचायत का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

महापंचायत की अध्यक्षता पलड़ी के सरपंच नरेश सहरावत व संचालन सूबेदार मेजर सतबीर सिंह सहरावत ने किया। महापंचायत में मांडी, पलड़ी, बिजावा, बांध व बलाना समेत कई गांवों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। मुख्य वक्ता अमीर सिंह कुंडू ने कहा कि समाज में फैल रही बुराइयों को जागरूकता से ही दूर किया जा सकता है। सरपंच नरेश कुमार सहरावत ने कहा कि सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करना होगा। इस मौके पर सभी ने एकमत होकर शादी समारोह में शराब के सेवन और डीजे पर पाबंदी लगाने, मृत्यु भोज प्रथा बंद करने, भ्रूण हत्या रोकने, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम के प्रति समाज को जागरूक करने का फैसला लिया गया। इसके साथ ही आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के साथ ही युवाओं को नशे की लत से दूर रखने के प्रति उन्हें जागरूक करने के लिए अभियान चलाने पर सहमति बनीं। महापंचायत में फैसला लिया गया कि पंचायत में मौजूद प्रतिनिधि पहले ब्लाक स्तर पर व बाद में जिला स्तर पर सामाजिक बुराइयों के खिलाफ गांव-गांव जाकर अभियान चलाएंगे। इस मौके पर धर्मबीर सिंह, अमीर सिंह कुंडू, रघबीर सिंह, हवासिंह, ओमप्रकाश, महा सिंह व राजेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें