पानीपत। छात्रा को टीका लगाती हुई स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : Panipat
पानीपत। आईबीएल पब्लिक स्कूल में कोरोना से बचाव का टीका लगाने का व संक्रमण से सुरक्षित करने का द्वितीय चरण पूरा किया गया। इसमें 15 से 18 वर्ष के बच्चों को शामिल किया गया। कोरोना नियमों को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों ने टीका लगवाने के लिए पंक्तिबद्ध होकर उचित दूरी अपनाई।
कोरोना से बचाव का टीका लगाने के लिए बच्चों में काफी उत्साह था। प्रधानाचार्या सोनिया चावला ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा हेतु उठाया यह कदम अति सराहनीय है। सभी बच्चे लाभान्वित हुए। बच्चों के भविष्य को देखते हुए बच्चों के लिए यह आवश्यक भी है क्योंकि जहां बच्चे सुरक्षित रहेंगें, वहीं अभिभावक भी चिंतामुक्त रहेंगे।
टीकाकरण कैंप में 195 छात्राओं को लगा टीका
बापौली। गांव बापौली में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सीएचसी बापौली की ओर से कोविड टीकाकरण कैंप लगाया गया। जिसमें 195 छात्राओं को टीका लगाया गया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञानी राम कौशिक ने छात्राओं को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि कोरोना के नियमों का पालन करें। स्कूल में मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करें। स्वास्थ्य निरीक्षक सुशील कुमार ने छात्राओं को साफ सफाई के प्रति जागरूक किया। संवाद
अब बच्चों को दूसरी डोज लगाने का अभियान शुरू
समालखा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों के साथ अन्य लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए टीका लगाया जा रहा है। बच्चों को पहली डोज लगा जा रही चुकी और अब दूसरी डोज लगाने का अभियान शुरू हो रहा है। इसके अतिरिक्त बूस्टर डोज भी लगाई जा रही है। एसएमओ समालखा डॉ. संजय कुमार अंतिल ने बताया कि बच्चों को कोवैक्सीन की डोज लगाई जा रही है जबकि इससे अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए कोवैक्सीन एवं कोविशील्ड की डोज उपलब्ध है। जिन लोगों को वैक्सीन लगवाए नौ महीने से अधिक समय हो गया है, वे बूस्टर डोज लगवा सकते हैं। संवाद