पानीपत। अमृत महोत्सव में भाग लेते हुए अध्यापक व छात्र
- फोटो : Panipat
पानीपत। आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 12 हरियाणा एनसीसी बटालियन सोनीपत तथा निदेशक राष्ट्रीय सेवा योजना, उच्चतर शिक्षा विभाग, युवा विषय तथा खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार फिट इंडिया फ्रीडम रन ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने किया। प्राचार्य महोदय ने कैडेट्स को स्वास्थ्य के महत्व के बारे में अवगत कराया तथा हरी झंडी दिखाकर दौड़ को शुरू किया। महाविद्यालय एनसीसी के अधिकारी लेफ्टिनेंट राजेश कुमार की देखरेख में यह कार्य हुआ।
लेफ्टिनेंट राजेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में शहर के तीन आईबी पीजी, आर्य पीजी, एसडी पीजी कॉलेज तथा आर्य स्कूल के लगभग 130 एनसीसी कैडेट्स ने दौड़ में हिस्सा लिया। साथ ही लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
एनएसएस अधिकारी डॉ. जोगेश ने कैडेट्स व स्वयंसेवको को बताया कि शरीर को स्वस्थ रखना ही हमारा पहला धर्म तथा पुण्य है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. बलजिंदर, डॉ. विजय, जितेंदर कुमार तथा 12 हरियाणा एनसीसी बटालियन सोनीपत से सूबेदार दीपक कुमार तथा सुनील कुमार का अहम योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य तथा लेफ्टिनेंट राजेश कुमार ने सभी प्रतिभागियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर उपप्राचार्या डॉ. मधु शर्मा, डॉ. शर्मीला यादव लिपिक ममता मौजूद रहे।