फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शेयर मार्केट में पैसा लगाने का झांसा देकर 1.15 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ठगों ने देवी मूर्ति कॉलोनी के युवक से शेयर मार्केट में पैसे लगा मोटा मुनाफे का झांसा देकर 1.15 लाख रुपये ठग लिए। युवक ने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

देवी मूर्ति कॉलोनी निवासी समीर सिंगला ने बताया कि वह सात जून को उसके व्हाट्सएप नंबर पर शेयर मार्केेट में पैसे लगाकर आईपीओ खरीदने के लिए एक संदेश आया था। उसकी फिर उस नंबर पर बात भी हुई। उन्होंने शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर काफी लाभ का लोभ दिया गया था। उसने शेयर खरीदने के लिए उनके दिए बैंक खाता नंबर में 1.15 लाख रुपये भेज दिए। फिर उसने दोबारा उस नंबर पर बात करने की कोशिश की तो बात नहीं हुई। उसके साथ शेयर मार्केट में शेयर लगाने व आईपीओ के नाम पर ठगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें