फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ड्यूटी से लौट रहे युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। आईओसीएल चौक पर रिफाइनरी में नौकरी कर लौट रहे युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको उसका दोस्त निजी अस्पताल में लेकर आया, यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मृतक के दोस्त के बयान पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ट्रक चालक पर केस दर्ज कर उसकी धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन

कोहंड गांव निवासी सोहन लाल ने बताया कि वह रिफाइनरी में नौकरी करता है। उसके साथ कुटानी रोड निवासी सोनू (32) भी नौकरी करता था। वह वीरवार शाम साढ़े पांच बजे ड्यूटी कर अपनी-अपनी मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे थे। रास्ते में आईओसीएल चौक के पास सोनू की मोटरसाइकिल को पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। इसमें सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। वह सोनू को संभालने लगा तो ट्रक चालक वहां से फरार हो गया। वह सोनू को निजी वाहन चालकों की मदद से उसे निजी अस्पताल में लेकर आया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें