फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक दिव्यांग युवती के मामले में परिजनों-ग्रामीणों का थाने में प्रदर्शन

विज्ञापन
मानसिक दिव्यांग युवती को न्याय दिलाने की मांग लेकर थाने पहुंचे ग्रामीण - फोटो : Panipat
विज्ञापन
गांव पट्टीकल्याणा में एक मानसिक दिव्यांग युवती के परिजनों ने गांव के ही युवक पर उसे बंधक बनाने और दुष्कर्म करने आरोप लगाया है। युवती रोहतक स्थित अनाथालय में मिली है। वह गत 9 सितंबर को गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। शनिवार को ग्रामीण समालखा थाने में पहुंचे और प्रदर्शन किया। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि 9 सितंबर को 21 वर्षीय युवती घर से लापता हो गई थी। उन्होंने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। उन्हें शक है कि गांव के ही एक युवक ने उसको अगवा किया और दुष्कर्म किया। आरोपी ने दूसरे युवकों को भी उसे सुपुर्द किया। युवक उन्हें बार-बार कहता था कि लड़की का पता नहीं है। जब उन्होंने सोशल मीडिया पर लड़की की फोटो शेयर की तो युवती रोहतक स्थित अनाथालय में मिली। उनकी मांग है कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें