फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 1.40 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शातिर ठग ने गोहाना रोड पर एटीएम बूथ पर रुपये निकालने गए युवक का कार्ड बदलकर उसके खाते से 1.40 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर चांदनीबाग थाना पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर 12 निवासी विजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 26 मार्च को दोपहर एक बजे गोहाना रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर रुपये निकालने के लिए गया था। कार्ड डालने के बाद रुपये नहीं निकलने पर वह एटीएम बूथ में खड़ा था। इस दौरान वहां पहुंचे दो युवकों ने उसे मशीन से रुपये निकालने का झांसा दिया और धोखाधड़ी से कार्ड बदल लिया। कुछ देर बाद उसके खाते से पहले 60 हजार रुपये और उसके बाद 80 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें