फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : सीएम मनोहर लाल बोले- नशे जैसी बुराइयों से दूर रहें युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने युवाओं से नशे जैसी बीमारियों से दूर रहने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि वे अपनी ऊर्जा को सकारात्मक व रचनात्मक कार्यों में लगाकर समाज की भलाई के लिए कार्य करें। इससे युवा राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री शुक्त्रस्वार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भाजपा युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के युवाओं से सीधा संवाद कर रहे थे।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने ऐलनाबाद में पानी की समस्या के निपटान के साथ-साथ टेल तक पानी पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। एक अन्य युवा ने कहा कि उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वह कभी सरकारी नौकरी में आ भी पाएगा या नहीं, लेकिन भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती सिस्टम की बदौलत उसे सरकारी नौकरी मिली। मुख्यमंत्री ने पर्ची-खर्ची का सिस्टम बंद कर युवाओं को केवल मेरिट के आधार पर सरकारी नौकरियां देने की जो प्रथा आरंभ की है, उससे युवाओं में आशा की एक नई किरण जगी है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा कि आज की युवा शक्ति कल के राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण नींव हैं, इसलिए युवाओं को नकारात्मक गतिविधियों से दूर रहते हुए समाज की भलाई के लिए कार्य करते रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें