फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग दिवस : भिवानी में मुख्यमंत्री और जींद में उपमुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हरियाणा सरकार के आयुष निदेशालय की ओर से प्रत्येक जिला मुख्यालय पर किए जाने वाले कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने वाले गण्यमान्य व्यक्तियों की सूची जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भिवानी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जींद में, गृहमंत्री अनिल विज अंबाला में, विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा फरीदाबाद में मुख्य अतिथि रहेंगे।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सांसद धर्मबीर सिंह चरखी दादरी में, विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली फतेहाबाद में, कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल गुरुग्राम में, सांसद ब्रिजेंद्र सिंह हिसार में, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर हिसार जिला के गांव राखीगढ़ी में, सांसद अरविंद शर्मा झज्जर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।
विज्ञापन

इसी प्रकार यमुनानगर में शिक्षा मंत्री कंवर पाल, कैथल में महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा, करनाल में सांसद संजय भाटिया, कुरुक्षेत्र में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, नारनौल में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव, नूंह में श्रम एवं रोजगार मंत्री अनूप धानक, पलवल में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, पंचकूला में विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, पानीपत में खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह, रेवाड़ी में सहकारिता मंत्री बनवारी लाल, रोहतक में नगर निकाय मंत्री कमल गुप्ता, सिरसा में बिजली मंत्री रणजीत सिंह और सोनीपत में सांसद रमेश चंद्र कौशिक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें