फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंता - हरियाणा के स्कूलों में आ रहे बीमार बच्चे, 3999 को मिला बुखार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना की संभावित तीसरी लहर के बीच स्कूली बच्चों को लेकर चिंता बनी है। सोमवार को स्कूलों में पहुंचे पहली से बारहवीं तक के 3999 बच्चों का तापमान 99 डिग्री सेल्सियस से अधिक मिला। यानी इन बच्चों में बुखार के लक्षण मिले। तीसरी कक्षा में 45 प्रतिशत विद्यार्थी स्कूल पहुंचे, जिनमें से 1026 बच्चों का तापमान अधिक मिला। यह आंकड़े प्रदेश के स्कूलों में हुई बच्चों की जांच में सामने आए हैं। हालांकि, ज्यादा तापमान वाले बच्चों को स्कूल प्रबंधन की ने घर वापस भेज दिया। सबसे अधिक बीमार बच्चों की संख्या चौथी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों की है। वहीं, जिलों की बात करें तो सबसे चिंताजनक स्थिति फतेहाबाद, पानीपत, जींद जिलों की है। चौथी से 8वीं कक्षाओं के 1992 बीमार बच्चों में सबसे अधिक हिसार में 259, पलवल 163, पानीपत 142 जींद 139, करनाल 136, फरीदाबाद में 123, फतेहाबाद में 115 बच्चे बीमार मिले। पहली से तीसरी कक्षा के 1026 बच्चों में से सबसे अधिक सिरसा में 110, जींद में 106 और फतेहाबाद में 76 बच्चे बुखार से पीड़ित मिले। 9 से 12वीं कक्षा के 981 बीमार बच्चों में सबसे अधिक फतेहाबाद में 153, पानीपत 131, रोहतक में 80 बच्चे पीड़ित हैं।
विज्ञापन

आंकड़ों के मुताबिक 99 डिग्री से अधिक तापमान वाले बच्चे
चौथी से आठवीं-1992
नौवीं से बारहवीं-981
पहली से तीसरी : 5 प्रतिशत कम पहुंचे बच्चे
छठी से बारहवीं की कक्षाओं को 23 जुलाई और चौथी से पांचवीं तक की कक्षाओं को 1 अगस्त को खोला गया था। वहीं, कोरोना काल में पहली बार पहली से तीसरी कक्षा के लिए प्रदेश में सोमवार को स्कूल खोले गए। 141089 बच्चे ही पहुंचे।
वर्जन
फिलहाल बदलते मौसम के चलते वायरल फैल रहा है। बच्चों में कोरोना के मामलों को लेकर तीसरा सीरो सर्वे चल रहा है। सर्वे पूरा होने के बाद ही असली स्थिति का पता चल पाएगा। फिलहाल हरियाणा में कोरोना संक्रमण नियंत्रण में है। -डॉ. ध्रुव चौधरी, नोडल अधिकारी, कोविड-19 हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें