फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दिवस: सराहनीय योगदान देने वाली महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। ‘नारी का सम्मान, देश का मान’ इसी परंपरा के अंतर्गत पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इसी कड़ी में 4 मार्च को दोपहर बाद 3 बजे पंचकूला के सेक्टर-16 स्थित अग्रवाल भवन में महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। ‘उड़ान महिला मंच’ की चेयरपर्सन डिंपल गर्ग ने बताया कि यह आयोजन ‘उड़ान महिला मंच’ और नारी स्वाभिमान मंच द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पंचकूला की एसडीएम ऋचा राठी कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होंगी, जबकि समाज सेवक एवं महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट के प्रेसिडेंट जगमोहन गर्ग अपने संदेश के माध्यम से महिलाओं को प्रेरित करेंगे। इसके साथ-साथ अपनी मधुर आवाज में आरजे मीनाक्षी सभी महिलाओं को प्रेरित करेंगी। वार्ड नंबर-3 की काउंसलर रितु गोयल, वार्ड नंबर-4 की काउंसलर सोनिया सूद, समाज सेविका गार्गी जिंदल, इंद्रा गुप्ता भी मौजूद रहेंगीं।
ऐसी सभी महिलाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने करोना काल में बड़े धैर्य और विश्वास के साथ अपने परिवार के साथ-साथ अपने समाज, देश व जरूरतमंद लोगों को समय पर भोजन, दवाइयां व मास्क बनाकर सहायता की। इसके साथ-साथ डॉक्टर, वकील, अध्यापक, साहित्यकार व बिजनेस वुमन को भी उनकी योग्यता के आधार पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें