पंचकूला। शहर में कोरोना लगातार फैल रहा है। इसके बाद भी लोग नियमों की अनदेखी कर लगातार नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन कर रहे हैं। इस तरह के हालात में पंचकूला डीसीपी मोहित हांडा ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिया है कि शहर में जो बार-बार नियमों की अनदेखी कर दुकान खोलेंगे उन्हें गिरफ्तार भी किया जाएगा।
शहर की सेक्टर-7, 8, 9, 14, 15, 16, 17 और 20 सेक्टर के रेस्टोरेंट और ढाबे देर रात खुलते हैं। ढाबों के खुलने पर पुलिस की तरफ से चालान कर केस दर्ज किया गया है। पंचकूला डीसीपी मोहित हांडा ने लोगों से अपील की है कि लोग देर रात कर्फ्यू के नियमों का उल्लंघन न करें। अगर उल्लंघन करते मिले तो उनके खिलाफ महामारी एक्ट के तहत केस दर्ज करेंगे।