फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत अब मिलेगी ज्यादा राशि

Sat, 18 Jun 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मनोहर लाल खट्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के अंतर्गत जिले में चालू वित्त वर्ष के दौरान 44 लाभपात्रों को 10 लाख 65 हजार रुपये की राशि शगुन के रूप में बांटी गई। यह जानकारी उपायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल ने शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि बीपीएल, अनुसूचित जाति के परिवारों को उनकी लड़की की शादी के लिए तथा सभी वर्गों की विधवाओं को उनकी लड़की की शादी पर अब 51 हजार रुपये की राशि दी जा रही है। योजना के तहत सामान्य एवं पिछड़े वर्ग से संबंधित गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों को लड़की की शादी के लिए 11 हजार रुपये प्रदान किए गए हैं। 
विज्ञापन


समाज के सभी वर्ग, जिनके पास 2.5 एकड़ भूमि तथा एक लाख रुपये से कम वार्षिक आय है, के परिवार को लड़की की शादी के लिए 11 हजार रुपये दिए जाते हैं। महिला खिलाड़ी को उनके विवाह पर सरकार की ओर से 31 हजार रुपये दिए जाते हैं। मुख्यमंत्री सामाजिक समरसता अंतरजातीय विवाह शगुन योजना के तहत जिला में चार लाभार्थियों को दो लाख रुपये की राशि उपलब्ध करवाई गई। उन्होंने बताया कि अब  सरकार की ओर से इस योजना के तहत अनुसूचित जाति, गैर अनुसूचित जाति के लड़की या लड़के से विवाह करने पर प्रोत्साहन स्वरूप एक  लाख एक हजार रुपये दिए जा रहे हैं। पहले यही राशि 50 हजार रुपये थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें