फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में स्टाफ नर्स से बदसलूकी: आईजी होमगार्ड हेमंत कल्सन के हंगामे की वीडियो वायरल, कर्मचारी को धमकी-तेरा तो मैं इलाज करूंगा

Tue, 10 May 2022 02:17 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला

सार

नर्स ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह रात में नशा मुक्ति केंद्र में ड्यूटी पर मौजूद थी। इसी दौरान आईजी होमगार्ड हेमंत कल्सन वार्ड में भर्ती युवती से मिलने पहुंचे। उनके हाथ में देसी शराब की बोतल थी और वे नशे में धुत थे।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में दिख रहे आईजी होमगार्ड हेमंत कल्सन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचकूला सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र में आईजी होमगार्ड हेमंत कल्सन की स्टाफ नर्स से बदसलूकी और हंगामे से संबंधित वीडियो वायरल हो गई है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि आईजी ने अपने हाथ में प्लास्टिक की बोतल पकड़ रखी है। अस्पताल स्टाफ दावा कर रहा है कि बोतल में शराब है, लेकिन आईजी हेमंत कल्सन ने अपने बयान में इसे जूस बताया है। वह नशा मुक्ति केंद्र के अंदर बेड पर बैठे रौब दिखा रहे हैं। 

विज्ञापन


वीडियो बना रहे अस्पताल के एक कर्मचारी को हेमंत कल्सन ने कह रहे हैं कि बेटे तेरा तो मैं इलाज करूंगा। इतना ही नहीं वह कह रहे हैं कि बना ले वीडियो। इस दौरान कर्मचारी ने कहा कि आपने बहुत गालियां दी हैं, वीडियो तो बनेगी ही। इस मामले में पंचकूला पुलिस स्टाफ नर्स की शिकायत पर आईजी हेमंत कल्सन के खिलाफ केस दर्ज कर चुकी है और पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी कर रही है। 

नर्स ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह रात में नशा मुक्ति केंद्र में ड्यूटी पर मौजूद थी। इसी दौरान आईजी होमगार्ड हेमंत कल्सन वार्ड में भर्ती युवती से मिलने पहुंचे। उनके हाथ में देसी शराब की बोतल थी और वे नशे में धुत थे। उन्होंने आते ही नर्स के उसके साथ दुर्व्यवहार और अभद्र टिप्पणी करनी शुरू कर दी। सुरक्षा गार्ड और अन्य मरीजों पर भी चिल्ला रहा था। वह जबरदस्ती वार्ड में भर्ती युवती को अपने साथ ले जाना चाहता था। युवती को कुछ समय पहले उन्होंने नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाया था।
विज्ञापन


स्टाफ नर्स ने पेशेंट को ले जाने से मना किया तो उन्होंने गाली-गलौज की। इसके बाद बाहर बैठकर गंदी भाषा का इस्तेमाल करते हुए चिल्लाने रहे। स्टाफ नर्स ने बार-बार इस तरह की भाषा का प्रयोग ना करने का अनुरोध किया। उसने यह भी कहा कि शोर न करें क्योंकि रोगी मनोरोग वार्ड में सो रहे हैं, लेकिन वे नहीं माने।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें