फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीसी सेक्टर-5 में विस अध्यक्ष ने किया हित रिटेल स्टोर का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को फर्रूखनगर गुरुग्राम से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से हरियाणा एग्रो इंडस्ट्री कॉरपोरेशन लिमिटेड की महत्वकांक्षी योजना हर-हित रिटेल के तहत एक साथ 71 हर-हित रिटेल स्टोर का उद्घाटन किया। इसी कड़ी में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद ने पंचकूला में एमडीसी सेक्टर-5 में पहले हर-हित रिटेल स्टोर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उनकी पत्नी बिमला गुप्ता व हरियाणा एग्रो इंडस्ट्री कॉरपोरेशन के बोर्ड निदेशक श्यामलाल बंसल भी उपस्थित थीं।
विज्ञापन

गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री का हमेशा प्रयास रहा है कि युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएं। इसी के अनुरूप उन्होंने बेरोजगार युवाओं के लिए इस प्रकल्प की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में प्रदेश के गांव व शहरों में 5 हजार हर-हित स्टोर खोलने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे लगभग 10 से 15 हजार युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है। इस स्टोर के शुरू होने से लोगों को विभिन्न कंपनियों के गुणवत्ता वाले खाद्य उत्पाद मार्केट रेट से कम दामों पर उपलब्ध होंगे।
हर हित रिटेल स्टोर में 50 से अधिक ब्रांड के गुणवत्तापरक उत्पादों को आज से बेचा जा रहा है। पंचकूला में हरित रिटेल स्टोर के फ्रेंचाइजी हिमांशु गर्ग को बधाई दी। इस अवसर महापौर कुलभूषण गोयल, पार्षद नरेंद्र लुबाना, सुरेश वर्मा, जय कौशिक, हरेंद्र मलिक, बीजेपी के मंडलाध्यक्ष युवराज कौशिक, मंडल महासचिव अमित शर्मा, जिला सचिव सुरेंद्र मनचंदा, बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुमन अग्रवाल उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें