फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंटर लैंड में परोसा जा रहा था हुक्का, मालिक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पाबंदी के बावजूद हुक्का पिलाने की सूचना पर पुलिस ने रेस्टोरेंट हिंटर लैंड में छापा मारा। यहां से 10 हुक्के जब्त किए गए हैं। सरेआम लोगों को हुक्का परोसा जा रहा था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, रेस्टोरेंट हिंटर लैंड का मालिक भंवर सिंह लोगों को हुक्का परोस रहा था। पुलिस ने जब छापा मारा तो वहां कई लोग हुक्का पीते मिले। छापा पड़ते ही वहां भगदड़ मच गई। हुक्का पीने वाले तो भाग गए लेकिन पुलिस ने मालिक भंवर सिंह को दबोच लिया। उससे अनुमति और लाइसेंस मांगा तो वह दिखा नहीं पाया। इस पर उसके खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। रेस्टोरेंट की तलाशी में हुक्के के फ्लेवर की दस डिब्बी बरामद की गई। इसके अलावा 10 हुक्के जब्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें