फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग: स्वास्थ्य मंत्री बोले- पंजाब में वैक्सीन की कमी से प्रभावित टीकाकरण ने पकड़ी रफ्तार

Sat, 03 Jul 2021 11:00 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कोरोना वैक्सीन की कमी की वजह से पंजाब में टीकाकरण की रफ्तार धीमी थी। लेकिन केंद्र सरकार ने वैक्सीन की नई खेप मिलते ही रफ्तार भी पकड़ ली है। अब एक दिन में टीकाकरण का आंकड़ा 5.5 लाख तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
कोरोना टीका - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में अधिक से अधिक लोगों को कोविड टीका लगवाने के मद्देनजर पंजाब सरकार ने शनिवार को ‘व्यापक टीकाकरण मुहिम’ की शुरुआत की। एक प्रेस बयान में स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि एक जुलाई की देर शाम को पंजाब सरकार ने पहली बार कोविशील्ड की 6,84,240 बड़ी संख्या में और कोवाक्सिन की 61,100 खुराकों की खेप प्राप्त की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि टीका प्राप्त होने के बाद पंजाब सरकार ने एक दिन में कम-से-कम 5 लाख व्यक्तियों को कवर करने के लिए ‘व्यापक टीकाकरण मुहिम’ की रूपरेखा तैयार की। टीकाकरण के जिलेवार आंकड़े साझा करते हुए सिद्धू ने कहा कि लुधियाना 82667 लोगों का टीकाकरण करवाकर सभी जिलों में आगे रहा है जबकि 77930 लोगों का टीकाकरण के साथ होशियारपुर दूसरे स्थान पर और 62000 से अधिक व्यक्तियों को टीका लगाकर जालंधर तीसरे स्थान पर रहा।

राज्यों में टीकों की सप्लाई में असमानता की तरफ इशारा करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पंजाब को हरियाणा और राजस्थान जैसे पड़ोसी राज्यों, जहां टीकाकरण मुहिम जोरों पर है, के मुकाबले खुराकों की बहुत कम सप्लाई मिल रही है।
विज्ञापन


पंजाब लगातार तीन दिन से टीकों की कमी बर्दाश्त कर रहा था और सप्लाई में असमानता के कारण पंजाब में कुछ कोविड टीकाकरण केंद्र बंद रहे। 27 जून से 2 जुलाई तक पंजाब में टीकाकरण की कवरेज की संख्या घटकर सिर्फ 16,000-17,000 ही रह गई थी और उचित मात्रा में टीके की खुराक प्राप्त होने के बाद यह संख्या तेजी से 5.5 लाख तक पहुंच गई है।

पिछले हफ्ते में हुई टीकों की सप्लाई की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार को 24 जून को कोविशील्ड की सिर्फ 79,550 खुराकें, 25 जून को 79,540 और 29 जून को कोवाक्सिन की 31,580 खुराकें प्राप्त हुई हैं।

27 जून से 1 जुलाई तक कोविशील्ड का भंडार खाली रहा, जिस कारण टीकाकरण मुहिम की रफ़्तार धीमी हुई। राज्य में कोविड टीकाकरण की संख्या 22 जून को 1,14,655 से घटकर 1 जुलाई तक 17,704 रह गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें