फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि जबकि बाइक सवार युवक धीरज 27 की मौत हो गई। शिकायतकर्ता अजय कुमार ने बताया कि उसकी बुआ का लड़का धीरज निवासी आंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश फिलहाल झाड़माजरी हिमाचल प्रदेश में स्थित एक निजी कंपनी में काम करता था। 20 अप्रैल को धीरज अपने दोस्त जितेंद्र की बाइक पर सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने पिंजौर गया था।
विज्ञापन

समारोह खत्म होने के बाद बाइक पर सवार होकर वापस बद्दी लौट रहे थे। बाइक को जितेंद्र चला रहा था जबकि धीरज उसके पीछे बैठा था। रात करीब 11 बजे पिंजौर नालागढ़ रोड पर गांव रामपुरजंगी के समीप पहुंचे तो बद्दी की तरफ से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वे दोनों बाइक से नीचे गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। बेहोशी की हालत में दोनों को नानकपुर स्थित अस्पताल ले जाया गया।
वहां से उनको सेक्टर 6 पंचकूला के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। डॉक्टरों ने चेक करने के उपरांत धीरज को मृत घोषित कर दिया जबकि जितेंद्र की गंभीर हालत देखकर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें