फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब विधानसभा चुनाव: संयुक्त समाज मोर्चा ने 12 उम्मीदवारों की सूची जारी की, अब तक 110 प्रत्याशी घोषित

Fri, 28 Jan 2022 01:45 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

एसएसएम और उसके गठबंधन सहयोगी संयुक्त संघर्ष पार्टी की ओर से घोषित उम्मीदवारों की संख्या 110 हो गई है। अब केवल 7 उम्मीदवारों के नाम बचे हैं।
विज्ञापन
संयुक्त समाज मोर्चा। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल के नेतृत्व वाले संयुक्त समाज मोर्चा (एसएसएम) ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को अपने 12 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। इसके साथ ही एसएसएम और उसके गठबंधन सहयोगी संयुक्त संघर्ष पार्टी की ओर से घोषित उम्मीदवारों की संख्या 110 हो गई है। अब केवल 7 उम्मीदवारों के नाम बचे हैं।

विज्ञापन


गुरुवार को जारी उम्मीदवारों की सूची में पटियाला शहरी से मक्खन सिंह सहोली, महलकलां से एडवोकेट जसबीर सिंह, बल्लुआना से रामकुमार कुल्लड़ मेघ का नाम शामिल है। मोर्चा ने होशियारपुर से एडवोकेट हरिंदरदीप सिंह, पट्टी से सरताज सिंह, कादियां से जसपाल सिंह, सुजानपुर से बिशन दास को मैदान में उतारा है। वहीं पठानकोट से सूबा सिंह सरां, मजीठा से परमजीत सिंह जजैनी, उड़मुड़-टांडा से अर्शदीप सिंह, फाजिल्का से रेशम सिंह छाबड़ा और अमृतसर पूर्व से सुखजिंदर सिंह माहू को टिकट दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें