फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे चरण के अंत्योदय मेले २ से १७ मार्च तक लगेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत दूसरे चरण के अंत्योदय मेले 2 से 17 मार्च तक आयोजित किए जाएंगे। इनमें अधिकारी चिन्हित परिवारों के साथ बातचीत कर उन्हें परामर्श देंगे। यह जानकारी मुख्यमंत्री मनोहर लाल को योजना की समीक्षा बैठक के दौरान शुक्रवार को दी गई। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को मेलों के आयोजन से संबंधित कार्यक्रम तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना (एमएमएपीयूवाई) के तहत चिन्हित परिवारों की आय बढ़ाने के लिए प्रयास करें। लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत करवाया जाए। उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशासनिक सचिवों और डीसी को योजना से संबंधित अनेक निर्देश दिए।
सीएम ने कहा कि अधिकारी एमएमएपीयूवाई के तहत चिन्हित परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताएं। योजना के तहत प्राप्त आवेदनों को कम से कम नामंजूर करें। यदि आवेदक एक विशेष योजना के लिए पात्र नहीं है तो उसका आवेदन अन्य विभागों को भेजा जाए। बैठक के दौरान सभी विभागों की ओर चिन्हित परिवारों को राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए किये जा रहे प्रयासों के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया गया। मुख्यमंत्री ने बैंक अधिकारियों से भी बातचीत की और विस्तृत रिपोर्ट लेकर प्रत्येक जिले के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को ऐसे और परिवारों की पहचान कर उन्हें कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें