फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ट्रक चालक ने बाइकसवार को कुचला, मौत डिवाइडर तोड़कर दूसरी तरफ से आ रही दो कारों को भी लिया चपेट में

Thu, 25 Jan 2024 11:01 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंजौर। पिंजौर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। इससे पहले ट्रक ने डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी तरफ से आ रही दो कारों को भी चपेट में लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार शाम तेज रफ्तार ट्रक सूरजपुर बस स्टॉप के समीप अनियंत्रित होकर डिवाइडर को क्रॉस करते हुए सड़क के दूसरी ओर चला गया। अमरावती पुलिस चौकी इंचार्ज प्रताप सिंह ने बताया की घटना करीब साढ़े 7 बजे की है। उन्हें सूचना मिली थी कि पिंजौर-पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग सूरजपुर बस स्टॉप के समीप एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर को क्रॉस करते हुए सड़क के दूसरी ओर चला गया। अनियंत्रित ट्रक ने सूरजपुर से पिंजौर की ओर जा रही एक महिला की कार को टक्कर मार दी। उसके बाद पंचकूला की ओर से आ रही इनोवा गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। यही नहीं एक बाइक सवार को रौंदते हुए समीप से गुजर रहे रेलवे ट्रैक के पास बनी दीवार से जा टकराया। घटना में कार सवार लोगों को मामूली चोटें पहुंची। खबर लिखे जाने तक जानी नुकसान की सूचना नहीं मिली है। घटना के बाद मौके पर जाम लग गया, जिसे पुलिस ने खुलवाया और ट्रैफिक को सुचारु किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें