पंचकूला। सेक्टर-18 और 7 की डिवाइडिंग रोड पर सेक्टर-18 की तरफ सड़कों की रिकारपेटिंग की वजह से जाम लग गया। इस कारण लोगों को सुबह 9 से 12 बजे तक जाम का सामना करना पड़ा। इस दौरान हाउसिंग बोर्ड से सेक्टर-7 पंचकूला की तरफ आने वाले वाहन चालकों को एक किलोमीटर लंबे जाम के चलते परेशानी उठानी पड़ी। वहीं सेक्टर-18 का रूट बंद होने के कारण सेक्टर-8 और 17 की डिवाइडिंग सड़क पर सेक्टर-17 की तरफ भी वाहनों का तांता लग गया।
बता दें कि 17 और 18 चौक पर प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया, जिसके चलते जाम की समस्या बनी। इस बीच चौक पर भी जाम की स्थिति बनी रही और हाउसिंग बोर्ड तक वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस ने यातायात सुचारु करने की कोशिश की, लेकिन रूट बंद होने की वजह से पुलिस के सारे प्रयास फेल हो गए। इस बीच एक एंबुलेंस भी सेक्टर-8 की तरफ करीब तीन से चार मिनट तक फंसी रही।