फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोदकर छोड़ी सड़क पर उड़ती मिट्टी से दिक्कत, लोग हो रहे हादसों का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। शहर के मल्लाह चौक से परमाणु बैरियर तक रोड की कारपेटिंग होनी है। इसके लिए पिंजौर-कालका रोड पर रत्तपुर कॉलोनी के नजदीक करीब 200 मीटर रोड कंक्रीट से बनाई जाएगी। इसको लेकर विभाग ने जेसीबी से करीब 200 मीटर रोड का आधा हिस्सा खोद दिया। लोगों ने हैरानी जताते हुए कहा कि करीब 200 मीटर इस रोड को जेसीबी से खोदने में विभाग ने करीब 15 दिन लगा दिए, अगर इसी गति से काम होता रहा तो मात्र 200 मीटर कंक्रीट से बनने वाली इस रोड को पूरा होने में लोगों को साल के आखिर तक इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

बता दें कि 22 मार्च का उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पिंजौर मल्लाह चौक से परमाणु बैरियर तक करीब 6.7 किलोमीटर लंबी रोड की मरम्मत के कार्य का शुभारंभ किया था। विभागीय अधिकारियों ने काम की शुरूआत करते हुए रत्तुपर कॉलोनी के समीप करीब 200 मीटर रोड खुरचवा दिया और उसके बाद उस रोड की सुध नहीं ली। इस कारण जब रोड से वाहन गुजरते तो रोड से उड़ती धूल मिट्टी से लोग और दुकानदार परेशान होने लगे। अपनी परेशानी को लेकर जब दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने आवाज उठाई तो विभाग ने करीब 200 मीटर रोड को कंक्रीट से बनाने के लिए करीब 15 दिन पहले इस रोड के आधे हिस्से को जेसीबी से उखाड़ने का काम शुरू किया। लोगों ने बताया कि उन्हें हैरानी है कि करीब 200 मीटर रोड के इस टुकड़े को जेसीबी से उखाड़ने में 15 दिन लग गए तो रोड के इस टुकड़े को कितने समय में बनाया जाएगा।
लोगों ने बताया कि पहले तो रोड से उड़ती धूल मिट्टी परेशानी का कारण बन रही थी, लेकिन अब तो रोड के आधे हिस्से की खुदाई होने की वजह से आधा रोड का हिस्सा नीचा हो गया है और रोड पहले की तुलना में संकीर्ण हो चुका है और इस रोड पर हर रोज दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

क्या कहना है स्थानीय लोगों का
जल्द बनाएं रोड, ताकि किसी की जान न जाए
खोदकर छोड़ी गई रोड की हालात और इस पर हो रही दुर्घटनाओं से स्पष्ट हो रहा कि विभाग को लोगों की समस्या और परेशानी से कोई लेना देना नहीं है। पहले तो दुकानदार रोड से उड़ती हुई धूल फांक रहे थे, लेकिन अब तो वाहन चालक भी सड़क दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। रोड के आधे हिस्से की खुदाई में विभाग ने इतना समय लगा दिया तो रोड कब बनाएंगे। वैसे तो विभाग ने सुनवाई नहीं करनी फिर भी उनकी मांग है कि इस रोड के इस हिस्से को जल्द से जल्द बनाया जाए ताकि किसी की यहां सड़क दुर्घटना में कीमती जान न जाए। -राकेश कुमार स्थानीय दुकानदार।
बीते दिनों में यहां पर कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। कुछ दिन पहले रत्तपुर कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति यहीं सड़क दुर्घटना में टांग टूट गई थी। इस खोदकर छोड़ी गई सड़क को अगर जल्द नहीं बनाया तो किसी के जानमाल को नुकसान हो सकता है, इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा। पिंजौर-कालका रोड शहर की सबसे ज्यादा व्यस्त रोड है। इससे प्रतिदिन हजारों वाहनों और स्कूली बसों की आवाजाही होती है। लेकिन सड़क के इस टुकड़े के न बनने के कारण जाम जैसी स्थिति और दुर्घटनाएं हो रही हैं। विभाग को रोड के इस टुकड़े को जल्द से जल्द बनाना चाहिए। -जसमेर सिंह सैनी, वरिष्ठ नागरिक एवं स्थानीय निवासी।
प्रशासन इस सड़क के छोटे से टुकड़े को बनने में न जाने क्यों इतनी लेट लतीफी कर रहा है। इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों को लोगों की परेशानी हल करनी चाहिए, जबकि देरी करके लोगों को और ज्यादा परेशान किया जा रहा है। अगर इस रोड को जल्द न बनाया गया तो इस रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन करके प्रशासन को जगाया जाएगा। -हरप्रीत सिंह, स्थानीय निवासी।
कोट्स
अभी इस रोड को इसलिए खुरचा गया है क्योंकि यह सीमेंटेड कंक्रीट की बनाई जानी है। इसके लिए रोड की मजबूती बनाए रखने के लिए कई तरह के प्रोसेस करने पड़ते हैं। अभी इस पर बेस मैटेरियल डालने का काम चल रहा है। इस तरह की रोड को बनाने के लिए दो तीन प्रोसेस करने पड़ते हैं, इन्हीं का काम किया जा रहा है। रोड के इस हिस्से को बनने में कम से कम 25 से 30 दिन का समय और लगेगा। -सतपाल कादियान, एसडीओ पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट, कालका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें