फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने आवासीय प्लाटों की ग्राउंड कवरेज क्षेत्र में की बढ़ोत्तरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। पंचकूला शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर एचएमटी परिसर के समीप एक युवक से बाइक सवार तीन लोग 40 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। शिकायतकर्ता शाहनूर निवासी दमदमा रोड भोगपुर पिजौंर ने बताया कि वह 12वीं कक्षा का छात्र है। 30 अप्रैल को वह रात करीब पौने 11 बजे अपने जानकार से 40 हजार रुपये उधार लेकर अपने घर आ रहा था। जैसे ही वह निर्माणाधीन सूरजपुर सुखोमाजरी बाईपास के पुल के नीचे पहुंचा तो एक लड़के ने उसे बाइक रोकने का इशारा किया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने रुकने की जगह अपनी बाइक तेज गति से निकाल ली। शिकायतकर्ता ने बताया कि जैसे ही वह एचएमटी के समीप पहुंचा तो उसका पीछा करते हुए तीन बाइक सवार युवक आए और उनमें से एक ने उसकी बाइक को लात मारकर गिरा दी। वह बाइक से नीचे गिर गया। इसके बाद युवक उसका बैग छीनकर मौके से फरार हो गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने कपड़े से अपना चेहरा ढका हुआ था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात बाइक सवार झपटमारों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें