फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार टिपर ने पीछे से मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, हादसे में महिला की मृत्यु मोटरसाइकिल चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। नेशनल हाईवे-07 स्थित मट्टावाला और गांव कोट बिल्ला के बीच तेज रफ्तार टिप्पर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टिप्पर के टायर के नीचे आने से रिहौड़ निवासी महिला देवी की मौत हो गई, जबकि मोटरसाइकिल महिला का भाई मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

देवी पत्नी गुरचरण अपने भाई मोनू निवासी खेड़ी के साथ मोटरसाइकिल पर पंचकूला सेक्टर-6 सामान्य अस्पताल में डिलिवरी के लिए भर्ती बहन को मिलने जा रही थी। वह जैसे ही नेशनल हाईवे-7 स्थित मट्टावाला व गांव कोट बिल्ला के बीच पहुंच तो टिप्पर ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। टिप्पर के टायरों के नीचे आने से देवी की मौत हो गई। जबकि मोटरसाइकिल चालक उसका भाई मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया।
सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना रामगढ़ पुलिस चौकी को दी और घायल मोनू को सेक्टर-6 सामान्य अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर टिप्पर चालक चरणजीत निवासी श्यामटू को गिरफ्तार कर लिया। लोगों ने बताया की तेज रफ्तार टिप्परों की चपेट में आने से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। पिछले दिनों मौली-ककराली मार्ग पर एक तेज रफ्तार टिप्पर ने अंबाला निवासी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी। हादसे में उसकी भी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें