पंचकूला। जिले में सोमवार को कोरोना के तीन नए मामले सामने आए हैं। इसमें मानकपुर से 54 वर्षीय महिला, सेक्टर-21 से 59 वर्षीय महिला और एक बाहर का व्यक्ति संक्रमित पाए गए। तीनों मरीजों को क्वारंटीन किया गया है। पंचकूला सीएमओ मुक्ता कुमार ने इसकी पुष्टि की है।
अब तक पंचकूला में 7 एक्टिव केस हैं। कुल 40476 केस सामने आए हैं। इसमें पंचकूला के 30777 केस हैं। अब तक कोरोना से 379 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर पंचकूला में 121 सैंपल लिए गए हैं। अब तक कुल 459495 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। सीएमओ ने लोगों से कोविड नियमों का पालन करने की अपील की है।