पंचकूला। जिले में कोरोना के तीन नए मामले सामने आए हैं। पंचकूला सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि सभी को क्वारंटीन कर दिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग बिना मास्क के घर के बाहर नहीं जाएं।
पंचकूला में अब तक कोरोना के कुल मामले 40352 हो चुके हैं। इसमें पंचकूला के कुल 30673 मामले हैं। इसमें अभी 12 मामले सक्रिय हैं। पंचकूला में कोरोना से अब तक 377 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक कुल 310 हेल्थ वर्कर कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं।