फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: दो एलईडी, नकदी व जेवरात ले उड़े चोर, सीसीटीवी में दो संदिग्ध कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-15 में बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-15 स्थित एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब सुबह काम पर पहुंची महिला ने घर का ताला टूटा देखा।
विज्ञापन

मकान मालकिन प्रेमलता 15 अप्रैल को अपनी बेटी के घर गई हुई थीं और घर बंद था। 23 अप्रैल की सुबह कामवाली ने ताला टूटा देख तुरंत सूचना दी। इसके बाद प्रेमलता अपने परिजनों के साथ घर पहुंचीं तो अंदर सामान बिखरा मिला। चोर दो एलईडी टीवी, करीब 50 हजार रुपये नकद, सोने के दो पेंडेंट, नलके और अन्य घरेलू सामान चोरी कर ले गए। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में दो अज्ञात युवक चोरी करते हुए दिखाई दिए हैं। सूचना मिलने पर सेक्टर-14 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपियों की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें