फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी मुलाजिमों की कलम छोड़ हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। साझा मुलाजिम मंच पंजाब व यूटी की ओर से पंजाब सरकार द्वारा मंजूर की जा चुकी मांगों को लागू नहीं करने और छठे वेतन आयोग को अधूरा लागू किए जाने के खिलाफ राज्य के सभी सरकारी कार्यालय में की जा रही दो दिवसीय कलम छोड़ हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। सरकारी दफ्तरों के साथ-साथ सभी निदेशालयों, चंडीगढ़ स्थित पंजाब के सिविल सचिवालयों में कामकाज प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

साझा मुलाजिम मंच के कनवीनर सुखचैन सिंह खैरा ने बताया कि पंजाब सरकार का मुलाजिमों के प्रति व्यवहार नकारात्मक बना हुआ है, जिस कारण साझा मुलाजिम मंच ने इस हड़ताल को 30 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। उन्होंने बताया कि साझा मुलाजिम मंच की ओर से शुक्रवार को बचत भवन लुधियाना में पंजाब की सभी जत्थेबंदियों की एक बैठक बुलाई गई है, जिसमें सरकार के खिलाफ अगले कदम की रूपरेखा का एलान किया जाएगा। मुख्यमंत्री द्वारा 1 नवंबर को मोरिंडा में हुई बैठक में मुलाजिमों की कई मांगों को मान लिया था, लेकिन इन मांगों को लागू करने संबंधी पत्र जारी करते हुए कई खामियां छोड़ दी गईं जिससे मुलाजिमों में रोष है। मुलाजिमों को यह भी आशंका है कि चुनाव आचार संहिता लागू होते ही उनकी मानी जा चुकी मांगें भी अटक जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें