फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 217 नए केस, अकेले गुरुग्राम में 151 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बुधवार को पिछले 6 माह बाद कोरोना के नए मामलों का आंकड़ा 200 पार कर गया। प्रदेश में 217 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई, जिसमें अकेले गुरुग्राम में 151 व फरीदाबाद में 30 नए मरीज मिले हैं। सोनीपत-करनाल में 3-3, पानीपत एक, पंचकूला-अंबाला में 7-7, रोहतक एक, यमुनानगर-कुरुक्षेत्र में 6-6 केस मिले हैं। जींद-चरखी दादरी में भी एक-एक नया मरीज मिला है। प्रदेश में ओमिक्रॉन का कोई नया मामला सामने नहीं आया। 14 मरीजों में से 11 डिस्चार्ज हो चुके हैं, 3 ही सक्रिय मरीज हैं। कोविड के सक्रिय मरीजो की संख्या प्रदेश में बढ़कर 803 हो गई है। बुधवार को कोविड जांच के लिए 40303 लोगों के नमूने लिए गए। गुरुग्राम व फरीदाबाद में कोविड के केस बढ़ने पर तीसरी लहर आने की आशंका तेज हो गई है। चूंकि, दो लहरों में भी गुरुग्राम व फरीदाबाद में ही कोरोना के सबसे अधिक केस सामने आए थे, उसके बाद अन्य जिलों में महामारी फैली। इस बार भी गुरुग्राम में कोविड के नए केस लगातार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें