फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलेगी पंचकूला की तस्वीर, विधानसभा अध्यक्ष ने अफसरों को किया प्रोत्साहित

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने पंचकूला की तस्वीर बदलने के लिए अफसरों के सामने सात सरोकारों का फार्मूला पेश किया है। इसके तहत शहर को सात चीजों से मुक्त रखने का निर्णय लिया गया है। इनमें शहर को अतिक्रमण, स्लम, स्ट्रे कैटल, स्ट्रीट डॉग, ड्रग, प्रदूषण, प्लास्टिक से मुक्त करने का संकल्प दोहराया गया है। विधानसभा सचिवालय में मंगलवार को आयोजित जिला के शीर्ष अधिकारियों की बैठक में गुप्ता ने यह विजन पेश किया।
विज्ञापन

पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल, डीसी विनय प्रताप सिंह समेत तमाम शीर्ष अधिकारियों को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि इन सात सरोकारों को सिरे चढ़ाने के लिए जनता का सहयोग जरूरी है। ये कार्य सिर्फ प्रशासनिक कार्रवाई से नहीं अपितु जन सहभागिता से ही संभव है। उन्होंने कहा कि ये सातों सरोकार शहरवासियों की जीवनशैली की गुणवत्ता बढ़ाने के साथ-साथ विकास का इंजन भी साबित होंगे। शहर में सदाबहार स्वच्छता कायम करने के उद्देश्य से इस पूरी योजना का खाका तैयार करना होगा।
उन्होंने कहा कि गत 7 वर्ष में सरकार ने पंचकूला में कई प्रोजेक्ट दिए हैं। यहां हो रहे व्यापक विकास का लाभ लोगों को तभी मिल सकेगा, जब शहर के विकास में उनकी प्रत्यक्ष भागीदारी बढ़ेगी। शहर को अतिक्रमण, स्लम, स्ट्रे कैटल, स्ट्रीट डॉग, ड्रग, प्रदूषण, प्लास्टिक से मुक्त करने के लिए बड़ा सामाजिक अभियान चलाना होगा। इसमें स्वयंसेवी संस्थाओं, रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन्स, विद्यार्थियों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं का सहयोग जरूरी है। इसके साथ शहर के प्रत्येक नागरिक का इस अभियान से जोड़ने का प्रयास करना चाहिए। इसके लिए उन्होंने यहां पूर्व में चलाए गए राहगिरी अभियान की जानकारी भी अधिकारियों को दी।
विज्ञापन

अधिकारी अतिरिक्त काम को रहें तैयार
गुप्ता के मुताबिक इन सात सरोकारों को पूरा करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को अतिरिक्त काम करना पड़ा सकता है। बैठक के दौरान शहर के कुछ स्थानों पर जारी अतिक्रमण न हटाए जाने पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार भी लगाई। बैठक में मौजूद पुलिस अधिकारियों से उन्होंने उन मामलों पर रिपोर्ट तलब की है, जिनमें सरकारी अधिकारियों ने अतिक्रमण या अवैध कब्जों की शिकायतें की हैं। विस अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे सभी मामलों का ब्योरा 3 दिन के भीतर उन्हें उपलब्ध करवाया जाए। इसमें पुलिस को यह भी बताना होगा कि इन मामलों में क्या कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें